Barabanki Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बाराबंकी कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

Dhara Lakshya samachar pvt Ltd

जैदपुर / बाराबंकी । उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद जनपद बाराबंकी के कार्यकारिणी का चुनाव जिला मुख्यायुक्त / संरक्षक डॉ राम कुमार गिरि प्रादेशिक संगठन मंत्री व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी तथा संतोष कुमार शुक्ला के मार्गदर्शक में शनिवार को नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज जैदपुर में मण्डलीय मंत्री डॉ विनोद सिंह के संयोयकत्व में संपन्न हुआ l जिसमे सर्वसम्मति से दिनेश चंद्र पाण्डेय को जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया l

कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्याम नारायन , जिला मंत्री के रूप में आलोक नाथ श्रीवास्तव तथा कोषाध्यक्ष के रूप में इन्द्र कुमार वर्मा को निर्वाचित किया गया l इस अवसर पर नव निर्वाचित प्रांतीय संगठन मंत्री अशोक कुमार त्रिपाठी का स्वागत / सम्मान किया गया l इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ो प्रधानाचार्य उपस्थित थे l

Related posts