धारा लक्ष्य समाचार पत्र
24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल
अमेठी। जनपद के थाना संग्रामपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने थाना पीपरपुर क्षेत्र के सरैया निवासी चन्द्रभान गौतम पुत्र रामरतन को पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में गिरफ्तार किया।
थाना संग्रामपुर प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि टीकरमाफी चौकी क्षेत्र के पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा संख्या 004/2026 पंजीकृत किया गया था। मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2)/87 बीएनएस एवं 16/17 पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

