धारा लक्ष्य समाचार पत्र
कंबल वितरण कार्यक्रम में बोले कांग्रेस नेता, विकास कार्यों का किया उल्लेख
भादर/अमेठी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गांधी परिवार हमेशा जनता के सुख-दुख में सहभागी रहा है और आम लोगों की सेहत व सुरक्षा को लेकर गंभीर रहा है। यह बात अमेठी विधानसभा प्रभारी राजीव लोचन तिवारी ने विकास खंड भादर के विभिन्न गांवों में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान कही।
राजीव लोचन तिवारी ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाए गए हैं। गांधी परिवार अमेठी की जनता के स्वास्थ्य और कल्याण को लेकर सदैव चिंतित रहा है।
इस मौके पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष व कोऑर्डिनेटर डॉ. अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में अमेठी में एचएएल, बीएचईएल, त्रिसुंडी में सीआरपीएफ केंद्र, फुरसतगंज में इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी और राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की गई। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता को अधिकार दिए और मनरेगा के माध्यम से 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी।
कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष पवन कुमार दुबे ने कहा, “आज आम जनता अपराध, महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। कांग्रेस हमेशा जनता के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी मजबूती से जनता के साथ खड़ी रहेगी।”
कांग्रेस नेता अशोक सिंह हिटलर ने कहा कि कांग्रेस सबकी आन-बान-शान है और आने वाले समय में जनता भाजपा सरकार को जवाब देगी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार का जनता से कोई सरोकार नहीं है। समाज में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा है।
कांग्रेस कमेटी भादर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सड़क से लेकर संसद तक जनता की आवाज उठा रहे हैं। जनता आने वाले समय में सरकार को जवाब देगी।
कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार दुबे ने किया।

