Amethi UP : मोचवा बाबा नीमरदास के धाम पर करुणा की चादर, कंबलों से ढकी सर्द रातें

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी।
भादर ब्लॉक अंतर्गत मोचवा बाबा नीमरदास के पावन मंदिर प्रांगण में जब सेवा का दीप प्रज्ज्वलित हुआ, तो ठंड की तपिश भी मानवीय संवेदना के आगे क्षीण पड़ गई। सुर म्यूजिक वर्ल्ड द्वारा प्रायोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में जरूरतमंदों के कंधों पर केवल कंबल ही नहीं, बल्कि आत्मीयता, अपनत्व और सामाजिक सरोकार की ऊष्मा ओढ़ाई गई।

इस सेवा आयोजन की गरिमा मुख्य अतिथि डॉ. संजय सिंह, रानी अमिता सिंह, वैभव प्रतीक साही दियारा राजकुमार एवं अरविंद यादव (समाजसेवी, मुसाफिरखाना) की उपस्थिति से और भी बढ़ गई। कार्यक्रम के सूत्रधार मुख्य आयोजक पवन सिंह रहे, जिनके साथ अमरेंद्र सिंह, अमर यादव (डीडीसी प्रत्याशी, वार्ड-33), भूपेंद्र सिंह, अजय बरनवाल, गौरव सिंह और अंशू उपाध्याय अरविंद यादव प्रत्याशी प्रमुख भादर, प्रतिक शाही,ने सेवा-यज्ञ को पूर्ण आहुति दी।

कंबल वितरण के बीच पवन सिंह ने भावपूर्ण शब्दों में कहा—
“सेवा कोई आयोजन नहीं, बल्कि एक सतत साधना है। जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति सुरक्षित और सम्मानित नहीं होगा, तब तक हमारा दायित्व अधूरा है।”

डीडीसी प्रत्याशी अमर यादव ने अपने विचार रखते हुए कहा—
“सच्चा विकास वही है, जिसमें सबसे कमजोर हाथ भी मजबूत बने। यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और मानवीय मूल्यों का सशक्त उदाहरण है।”

वहीं अमरेंद्र सिंह ने कहा—

“सेवा के छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। मोचवा बाबा के धाम पर आज वही बदलाव जीवंत दिखाई दिया।”

इस अवसर पर रवि सिंह, सोनू तिवारी, अशीष उपाध्याय रंजीत शर्मा सहित सैकड़ों स्थानीय लोगों ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में उम्मीद की लौ जलाते हैं। मोचवा बाबा नीमरदास के धाम से उठी यह सेवा-सुगंध दूर तक फैली और यह संदेश दे गई कि जब संवेदना साथ चलती है, तो सर्द रातें भी उजली हो जाती हैं।

Related posts