Amethi UP : भव्य मेले का किया गया आयोजन, झूले, खिलौने और खानपान की दूकानें रही आकर्षण का केंद्र। 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। जनपद के भेटुआ ब्लॉक स्थित हारीपुर उपाध्याय मार्केट के पास एक मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले के कारण पूरे बाजार क्षेत्र में रौनक और चहल-पहल बनी रही।

मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, खिलौनों और खानपान की कई दुकानें लगाई गई थीं। झूलों पर खेलते बच्चे खुश नजर आए, वहीं अभिभावक भी बच्चों के साथ मेले का आनंद लेते दिखे। मेले में लगे विभिन्न स्टॉल ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द का वातावरण बनाते हैं। मेले को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

मेले के सफल आयोजन में आयोजक लल्लू उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, कल्लू, सतीश यादव और पवन शर्मा (ताऊ) का सराहनीय योगदान रहा। स्थानीय लोगों ने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा की।

Related posts