Jharkhand news: दिवंगत उमेश केसरी को भावभीनी श्रद्धांजलि

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

देवघर। पटेल चौक के निकट जलसार रोड निवासी जाने माने सेवा निवृत्त शिक्षक स्वर्गीय सुरेश कुमार प्रसाद के सुपुत्र उमेश केसरी के असामयिक निधन पर भारतीय वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता एवं देवघर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री रवि केसरी ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। और इसे अपूरणीय क्षति बताया है ।https://youtube.com/shorts/oZznbs32rHc?si=aZpesOTB8pUlMJoJ

और कहा कि दुःख कि इस महान घड़ी में ईश्वर परिजनों को धैर्य धारण करने की असीम शक्ति प्रदान करें। और मृतात्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा की मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर है यह जानते हुए भी अपनों के जाने का दुःख होता है। हमें ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें।

मौके पर अनेको गणमान्य लोग, समाजसेवी, नगरवासी, सगे-संबंधी, मित्र-शुभचिंतक एवं नाते-रिश्तेदार भारी संख्या में मौजूद थे।

Related posts