Bareli Uttar Pradesh:  भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का शुभारंभ

 धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बरेली । शहर के प्रतिष्ठित बांके बिहारी मंदिर में कलश यात्रा के साथ आज से 7 दिवसीय राम कथा का शुभारंभ हो गया । इस कथा का आयोजन श्री बाला जी सुंदर कांड आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है ।

सर्वप्रथम अनिल कुमार एडवोकेट द्वारा कलश यात्रा में आरती की गई उसके उपरांत 108 कलश धारी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली कलश यात्रा का शुभारंभ बांके बिहारी मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्ग से गुजरने के बाद मंदिर पर ही समापन हो गया । कथा 27 जनवरी तक चलेगी ।

इस अवसर पर गिरधर गोपाल, वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, रूप किशोर गंगवार, महेंद्र गंगवार, नवनीत सक्सेना, अश्विनी कमठान, डॉक्टर सुबोध अस्थाना,अनूप सक्सेना, शांतनु सक्सेना,किरन सक्सेना,सुगंधा सक्सेना,मगन सिन्हा, कमल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

Related posts