Amethi UP : सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर में बसंत पंचमी महोत्सव की धूम

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

सुल्तानपुर। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर की पावन धरा पर मां वीणावादिनी की वीणा के तार झंकृत हो उठे। विद्यालय में प्रकृति पूजा का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

इधर प्रकृति की नई तरंग, उधर भैया बहनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम की उमंग हिलोरें मार रही थी। पीले रंग की सजावट में मानो विद्या मन्दिर का कोना-कोना फूलों की कान्ति से मुस्कुरा रहा हो। हवन- सामग्री की पवित्र आहुतियां सम्पूर्ण वातावरण को सुगंधित करती रहीं।

आचार्य महेश कुमार शुक्ल ने मंत्रोच्चार कर मां शारदे का आह्वान किया तो यजमान अतिथि सुल्तानपुर विभाग के माननीय विभाग संघ चालक डाक्टर ए के सिंह,सुमन सिंह,विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी, जिला प्रचारक आशीष जी, प्रबन्धक डा०पवन सिंह, डाक्टर शिवांगी सिंह,प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डॉ वी के झा, पूर्व प्रबन्धक सुनील श्रीवास्तव, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, डॉ पवनेश मिश्र ,शक्ति पाठक के साथ- साथ सभी आचार्य बन्धु भगिनी एवं भैया बहनों ने हवन-पूजन किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज बसंत पंचमी उत्सव के साथ विद्यालय में शिशु वाटिका से लेकर कक्षा 6, 9 एवं 11 की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। आज इन कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक छात्र छात्राओं को प्रवेश परीक्षा हेतु फार्म का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है।

इसी कड़ी में 151 भैया बहनों का वैदिक रीति से प्रवेश प्रारंभ संस्कार कर प्रवेश प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संजीव चतुर्वेदी तथा श्वेता पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम की संयोजिका श्रद्धा सिंह ने आगन्तुक अतिथियों, सहयोगियों एवं भैया बहनों के प्रति आभार ज्ञापन किया।

कार्यक्रम के संयोजन में आचार्य अनिल पाण्डेय, रमेश मिश्र , रमाशंकर तिवारी, शेषमणि द्विवेदी, राजबहादुर शर्मा, रंजना पाण्डेय, सरिता त्रिपाठी, प्रांजलि पाण्डेय,शशी द्विवेदी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह में सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने भागीदारी की।

Related posts