भीषमपुर ग्राम सभा में डिप्टी डायरेक्टर पंचायत द्वारा आकस्मिक निरीक्षण।
वाराणसी आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को डिप्टी डायरेक्टर पंचायत जितेंद्र कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ ग्राम सभा भीषमपुर, विकासखंड सेवापुरी में आकस्मिक निरीक्षण हेतु पहुँचे। निरीक्षण के दौरान PWMU (Plastic Waste Management Unit) का गहन अवलोकन किया गया, जो पूर्ण रूप से क्रियाशील पाई गई। निरीक्षण के समय यूनिट में उपलब्ध वाशिंग मशीन, ट्रेडिंग मशीन, गुल्ला मशीन, फटका मशीन, ड्रायर मशीन का संचालन देखा गया। साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा हाल ही में क्रय की गई नई शेडिंग मशीन को भी यूनिट में सम्मिलित किया गया है, जिसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई।
इसके उपरांत डिप्टी डायरेक्टर द्वारा बहुउद्देशीय पंचायत भवन, PLC एवं CSC का भी निरीक्षण किया गया। पंचायत सहायक से OSR जनरेशन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही बहुउद्देशीय पंचायत भवन से शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली गई।बपंचायत सहायक द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम सभा में अब तक 509 सेवाएँ जारी की जा चुकी हैं तथा OSR खाते में ₹1,07,000/- की आय ग्राम सभा द्वारा अर्जित की गई है। पंचायत सचिव से RRC संचालन एवं कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह प्रधान भीषमपुर जिला अध्यक्ष प्रधान संघबी वाराणसी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) धनंजय कुमार, पंचायत सचिव मनोज कुमार, खंड प्रेरक कैलाश यादव, पंचायत सहायक कंचन देवी, सफाई कर्मी राजेश कुमार, छोटेलाल, जगदीश कुमार, गोकुल सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। ग्राम सभा की सम्मानित जनता की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
डिप्टी डायरेक्टर पंचायत द्वारा ग्राम सभा में संचालित कार्यों की सराहना करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

