Varanasi UP…..श्री अग्रवाल कला केंद्र के 30 सफल वर्षों पर बनारस लिट फेस्ट में दिखा उत्साह।

श्री अग्रवाल कला केंद्र के 30 सफल वर्षों पर बनारस लिट फेस्ट में दिखा उत्साह।

वाराणसी। श्री अग्रवाल कला केंद्र के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होटल ताज में आयोजित बनारस लिट फेस्ट के दौरान विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर “30 वर्षों की उत्कृष्टता” थीम पर अवॉर्ड शो एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें श्री अग्रवाल कला केंद्र द्वारा एक विशेष स्टॉल भी लगाया गया। स्टॉल के माध्यम से केंद्र ने बीते 30 वर्षों में ग्राहकों से मिले प्रेम और विश्वास को साझा किया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राहकों एवं आगंतुकों ने श्री अग्रवाल कला केंद्र को उसकी 30 वर्षों की सफल यात्रा के लिए बधाई दी और उनके कार्यों की जमकर सराहना की। श्री अग्रवाल कला केंद्र के आयोजक नारायण अग्रवाल (केदार) एवं अमर अग्रवाल ने बताया कि उनकी अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री है, जहां छोटे अवार्ड से लेकर बड़े अवॉर्ड तक का निर्माण किया जाता है। उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या मंदिर सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए लकड़ी से बने डिजाइनर अवार्ड तैयार किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र में हर प्रकार के डिजाइनर अवार्ड, मेडल तथा लकड़ी से बने मंदिर ऑर्डर पर डिजाइन किए जाते हैं। वर्तमान में लगभग 25 से 30 इन-हाउस कारीगर श्री अग्रवाल कला केंद्र से जुड़े हुए हैं, जिन्हें यहां नियमित रोजगार प्राप्त हो रहा है।
आयोजकों ने कहा कि बीते 30 वर्षों में ग्राहकों के सहयोग और स्नेह ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है, और आने वाले समय में भी वे गुणवत्ता एवं विश्वास के साथ अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।

Related posts