Varanasi UP….बिहार के लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा शोषित समाज के मसीहा थे’अशोक विश्वकर्मा।

बिहार के लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा शोषित समाज के मसीहा थे’अशोक विश्वकर्मा।

वाराणसी। कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा को जन्मदिवस पर नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की है । उन्होंने कहा बाबू जगदेव प्रसाद जी महान समाजवादी क्रांतिकारी, राजनेता और शोषित समाज के मसीहा थे, जिन्हें ‘बिहार का लेनिन’ कहा जाता है। उन्होंने शोषितों को जागरूक और संगठित कर सत्ता में हिस्सेदारी का नारा दिया था। वह सामंतवाद और उच्च जातीय वर्चस्व के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे।‌ उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और समानता पर जोर दिया। उनका मानना था कि सामाजिक क्रांति के बिना आर्थिक क्रांति नहीं हो सकती। वह 1967 में पहली बार विधायक बने और 1968 में 4 दिनों के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने शोषितों को संगठित करने के लिए नारा दिया था।, 10 का शासन 90 पर नहीं चलेगा नहीं चलेगा, 100 में 90 शोषित हैं, 90 भाग हमारा है, वह दूरदर्शी सोच वाले राजनेता थे। उन्होंने कहा था, “पहली पीढ़ी मारी जाएगी, दूसरी पीढ़ी जेल जाएगी और तीसरी पीढ़ी राज करेगी”। उनके नारों से लोगों में जोश और ऊर्जा उत्पन्न होता था। वह एक महान जन नेता थे। वह जीवन भर शोषितों के हक और समतामूलक समाज के लिए संघर्ष करते रहे।

Related posts