पुवान्चल अंतर-जिला अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का 2 दिसंबर को होगा उद्घाटन।
वाराणसी।
जिला क्रिकेट संघ, वाराणसी के तत्वावधान में आयोजित पूर्वांचल अंतर-जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श फाउंडेशन अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 4 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह बी.एच.यू. के रुहिया ग्राउंड पर आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत प्रेम स्वरूप दास जी होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुराग द्विवेदी (एम.डी., आदेश फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र, मन्नापुर, रामनगर) एवं अरविंद श्रीवास्तव (भूतपूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी) उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी भूतपूर्व रणजीत ट्रॉफी प्लेयर सरोज राय ने दी है।

