इंडियन ओवरसीज बैंक रिजर्व पुलिस लाइन शाखा में 90वां स्थापना दिवस समारोह।

वाराणसी आज इंडियन ओवरसीज बैंक, रिजर्व पुलिस लाइन शाखा में बैंक का 90वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने उपस्थित ग्राहकों का स्वागत किया तथा बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
समारोह में 34 सम्मानित ग्राहक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. ब्रजेश कुमार (अंश न्यूरो हॉस्पिटल), डॉ. जितेंद्र कुमार (चेतना नर्सिंग होम), डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. पवन मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, राजवंश सिंह एवं मृदुल दास शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सल सोम्पो के एरिया मैनेजर अनुभव प्रभाकर, शिवम श्रीवास्तव एवं शरद शुक्ला ने सामान्य बीमा योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही शाखा परिसर में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 110 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।
इस अवसर पर शाखा से विवेक प्रकाश, चरणजीत, उर्मिला कुमारी एवं प्रह्लाद वर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे

