Varanasi UP…जीवन के दुखों का स्थायी समाधान साधना है ! – सनातन संस्था

जीवन के दुखों का स्थायी समाधान साधना है ! – सनातन संस्था

नटवा (वाराणसी) – हमारे जीवन में आनेवाले अधिकतर दुखों का कारण आध्यात्मिक होता है । पूर्वजों की अतृप्ति के कारण भी लोगों को अनेक प्रकार के कष्ट सहन करने पड़ते हैं । पूर्वज कष्टों को दूर करनेवाले देवता श्री दत्तात्रेय भगवान हैं । कलियुग में नामजप ही महत्वपूर्ण साधना है । इसलिए सभी को गुरुदेव दत्त यह नामजप करना आवश्यक है । इसके साथ ही अपने कुलदेवता का भी नामजप करना आवश्यक है, यह सनातन संस्था के सोनराज सिंह ने यहां के चौरा माता मंदिर पर सनातन संस्था की ओर से आयोजित प्रवचन में बताया । साथ ही महाशिवरात्रि का शास्त्र, शिवजी को बेल पत्र चढाने का शास्त्राधार भी बताया । विषय सुनकर सभी ने नामजप आरंभ करने की तथा शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि करने की तैयारी दर्शाई । इस प्रवचन में कुल 50 जिज्ञासु सम्मिलित हुए !

Related posts