बनारस मे सपा नेताओ की सक्रियता से राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल की शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक पहुंची।

वाराणसी 10 फरवरी विगत दिनो उ प्र सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने एसआईआर प्रकिया के कार्य को प्रभावित करने एवं मुसलिम मतदाताओ के वोटो मे छेडछाड को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सोमवार को उ प्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से प्रदेश के विभिन्न जनपदो मे मतदाता सूचि मे गडबडी को लेकर मुलाकात कर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पत्र मे वाराणसी का भी जिक्र किया गया है । राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने विगत दिनो जिलाधिकारी से मुलाकात कर एसआईआर के कार्य मे व्यापक पैमाने पर वोट बढवाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को पत्रक सौपा था । उसके बाद सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड” पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” एवं पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी समेत दर्जनो सपा नेताओ ने भी जिलाधिकारी के अनुपस्थिती मे सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपकर मंत्री रविन्द्र जायसवाल एसआईआर कार्य मे दखल व शिकायत लेकर ज्ञापन सौपा था ।

