Varanasi UP…आदर्श फाउंडेशन पूर्वांचल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट।

आदर्श फाउंडेशन पूर्वांचल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट।

बीएचयू रुइया ग्राउंड में खेले गए दूसरे राउंड के मुकाबले।

वाराणसी। आदर्श फाउंडेशन पूर्वांचल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत बीएचयू रुइया ग्राउंड में दूसरे राउंड के मैच खेले गए। दिन का पहला मुकाबला गोरखपुर और इलाहाबाद के बीच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इलाहाबाद की टीम 16.4 ओवर में मात्र 59 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इलाहाबाद की ओर से सिद्धार्थ ने अकेले 40 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। गोरखपुर की तरफ से नितिन गुप्ता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि शिवांश पांडे ने 3 विकेट झटके।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तरी गोरखपुर की टीम ने 13.3 ओवर में 59 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इलाहाबाद की ओर से आकाश ने 2 विकेट और नैतिक गुप्ता ने 4 विकेट हासिल किए। मैच के उपरांत राय स्पोर्ट्स की ओर से सरोज राय ने गोरखपुर के नैतिक गुप्ता को 4 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
दिन का दूसरा मुकाबला गाजीपुर और मिर्जापुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिर्जापुर की टीम 20 ओवर में 88 रन ही बना सकी। मिर्जापुर की ओर से रिचा ने 10 और कृष्णा ने 16 रन बनाए। गाजीपुर की तरफ से अनुराग ने 3 विकेट और टिंकू ने 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14.5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 89 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। गाजीपुर की ओर से आयुष ने नाबाद 38 रन और टिंकू ने नाबाद 35 रनों का योगदान दिया। मैच के बाद राय स्पोर्ट्स की ओर से सरोज राय ने गाजीपुर के टिंकू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

Related posts