Varanasi UP…इक्षा एसोसिएशन की पहली वर्षगांठ अदलहाट के स्कूल में बच्चों संग मनाया जश्न

इक्षा एसोसिएशन की पहली वर्षगांठ अदलहाट के स्कूल में बच्चों संग मनाया जश्न,

वाराणसी इक्षा एसोसिएशन ने 11 फरवरी 2026 को अपनी पहली वर्षगांठ के अवसर पर अदलहाट, नरायनपुर (जिला मिर्जापुर) स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक सरल और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर संस्था की टीम ने बच्चों के साथ मिलकर वर्षगांठ मनाई और उन्हें रंग वितरित किए, ताकि वे भारतीय सांस्कृतिक कला से जुड़ें और अपनी रचनात्मकता को आगे बढ़ा सकें।

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष निधि जी ने नम्रता जी के साथ बच्चों को कला और संस्कृति के महत्व के बारे में बताया। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संतोष त्रिपाठी जी एवं प्रधानाचार्य श्री दिनेश सिंह जी ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मक विकास के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सत्यम चौरसिया ने कहा कि इक्षा एसोसिएशन का उद्देश्य केवल कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि बच्चों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संस्था ‘पहला पन्ना’ कार्यक्रम के माध्यम से झुग्गी-झोपड़ी और सड़क किनारे रहने वाले बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराएगी।

सत्यम चौरसिया ने आगे कहा कि संस्था आने वाले समय में बच्चों के लिए सेफ्टी एजुकेशन (सुरक्षा शिक्षा), स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) और मेंटल हेल्थ जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विशेष रूप से काम करेगी, ताकि बच्चों का सम्पूर्ण विकास हो सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

इक्षा एसोसिएशन की पहली वर्षगांठ का यह कार्यक्रम समाज सेवा के प्रति एक मजबूत संकल्प के रूप में देखा गया।

Related posts