Varanasi UP…महाशिवरात्रि पर काशी में निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा आस्था का सैलाब

महाशिवरात्रि पर काशी में निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा आस्था का सैलाब

वाराणसी। महाशिवरात्रि पर काशी एक बार फिर शिवमय हो उठी। महामृत्युंजय मंदिर से डेढ़सी पुल तक निकली भव्य शिव बारात में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। डमरुओं की गूंज और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो गया।
करीब 44 वर्षों से निकल रही यह परंपरागत बारात अब काशी के प्रमुख लक्खा मेलों में शुमार है। शिव वर, औघड़, भूत-प्रेत, देवी-देवताओं व विभिन्न प्रांतों की होली झांकियों ने आकर्षण बढ़ाया। गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए विभिन्न समाजों के लोगों ने बारात में सहभागिता की।
महंत आवास से ब्रह्ममुहूर्त में पूजन के बाद सायं प्रतिकात्मक विश्वनाथ की प्रतिमा, दंड और छत्र के साथ बारात रवाना हुई। जनप्रतिनिधियों व समिति पदाधिकारियों ने पालकी को कंधा दिया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
दशाश्वमेध पहुंचने के बाद दंड-छत्र के साथ महंत आवास में बाबा विश्वनाथ व माता गौरा की आरती उतारी गई। पूरी काशी में एक ही स्वर गूंजता रहा—“जस दूल्हा, तस बनी बराता… हर-हर महादेव!”

Related posts