Varanasi UP…महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को निकली भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को निकली भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब।

वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे बैजनत्था मंदिर, विरदोपुर से भव्य शिव बारात शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन शिव गंगे सेवा समिति के संस्थापक एवं कार्यक्रम आयोजक श्री राजेश कुमार ‘राजू’ के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
शिव बारात अपने पारंपरिक मार्ग से होकर गुजरी। शोभायात्रा शंकराचार्य नगर कॉलोनी, बैजनत्था से प्रारंभ होकर बैजनत्था रोड, विनायका चौराहा, विनायका हॉस्पिटल, कमच्छा सब्जी मंडी रोड, कमच्छा शायरी माता मंदिर, कमच्छा चुंगी रोड, रथयात्रा, उषा गुप्ता मार्ग, गिरी नगर कॉलोनी होते हुए बैजनत्था मंदिर के पीछे वाली गली से पुनः बैजनत्था मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
बारात में पारंपरिक बैण्ड-बाजा (ढोल-नगाड़ा), शहनाई, सुसज्जित बग्गी, घोड़े तथा विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। विशेष रूप से राम दरबार, काल भैरव नाथ जी के दर्शन, राधा-कृष्ण झांकी एवं बाबा भोलेनाथ की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। शिव बारात की अगुवाई 11 किन्नरों द्वारा की गई, जो आयोजन की विशेषता रही और श्रद्धालुओं ने उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार ‘राजू’ सहित अमित कुमार, किशन भारद्वाज, अदिय रावल, अनिल गुप्ता, शरद पांडेय, राजेश रावत, सन्नी मिक, मुन्ना पांडेय, सुधार सिंह, शिवा वर्मा, विनोद भारद्वाज, गोविंद यादव, मिता जमसवाल, अनुराग पांडेय, आशुतोष शास्त्री, पल्ली राजभर, अनुप शर्मा, सुशील विश्वकर्मा, बंटी श्रीवास्तव, जिलाजीत यादव एवं अन्य तमाम शिव भक्तगण उपस्थित रहे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह शिव बारात भव्य एवं सफल रही। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहभागिता बनाए रखने की अपील की।

Related posts