Varanasi UP….शक्तिपीठ बालाजी के सानिध्य में पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह।

शक्तिपीठ बालाजी के सानिध्य में पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह।

इनर व्हील क्लब ऑफ बनारस 312 का सराहनीय सहयोग।

वाराणसी, 15 फरवरी 2026।
शक्तिपीठ पीठाधीश्वरी धाम, बाबा नीम करौली आश्रम प्रांगण में स्थित शक्तिपीठ बालाजी (हनुमान जी) के पावन सानिध्य में आज पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह (पाणिग्रहण) संस्कार श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर उनके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। संपूर्ण वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।
इस पुनीत अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ बनारस 312 की अध्यक्ष सुषमा सिंह द्वारा विवाह हेतु सहयोग राशि एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। उनके इस सराहनीय योगदान की उपस्थित जनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
सुषमा सिंह काशी की जानी-मानी समाजसेविका हैं और पूर्व से ही विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाती रही हैं। उनके सहयोग से जरूरतमंद परिवारों की पांच कन्याओं का विवाह सुचारु रूप से संपन्न हो सका।
आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे पुण्य कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं।

Related posts