Varanasi UP..काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में आइसलैंड प्रतिनिधिमंडल संग एआई व शैक्षणिक सहयोग पर मंथन।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में आइसलैंड प्रतिनिधिमंडल संग एआई व शैक्षणिक सहयोग पर मंथन।

वाराणसी, 18 फरवरी 2026। दिल्ली में आयोजित एआई समिट 2026 की पृष्ठभूमि में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में बुधवार को आइसलैंड के प्रतिनिधिमंडल के साथ नवाचार और शैक्षणिक आदान-प्रदान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। प्रबंध अध्ययन संस्थान में आयोजित बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों के निदेशक एवं संकाय प्रमुख शामिल हुए।
बैठक भारत–आइसलैंड शिक्षा साझेदारी संवाद का हिस्सा रही, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में संभावित सहयोग, संयुक्त शोध, छात्र-शिक्षक विनिमय और संस्थागत भागीदारी पर विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल में आइसलैंड सरकार के एआई एवं नवाचार सलाहकार एटली सिगुर्गेयरसन, उच्च शिक्षा मंत्री के राजनीतिक सलाहकार हाला जोंसडॉटिर तथा ह्योर्डिस मैग्नुसडॉटिर शामिल रहीं।
वक्ताओं ने एआई के न्यायसंगत और लोकतांत्रिक विकास पर बल देते हुए इसके दुरुपयोग से जुड़ी चुनौतियों का भी उल्लेख किया। साथ ही भूविज्ञान, भूभौतिकी और तापीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं रेखांकित की गईं। बैठक का समापन दोनों देशों के विश्वविद्यालयों के बीच औपचारिक सहयोग की रूपरेखा आगे बढ़ाने की सहमति के साथ हुआ।

Related posts