Varanasi UP…न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर के 3032 एवं 3230 टीएक्स स्मार्ट ट्रैक्टरों की भव्य लॉन्चिंग।

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर के 3032 एवं 3230 टीएक्स स्मार्ट ट्रैक्टरों की भव्य लॉन्चिंग।

15 ट्रैक्टरों की किसानो ने ली चाबी

20 ट्रैक्टर्स की हुई बुकिंग

वाराणसी। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देते हुए न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स के 3032 एवं 3230 टीएक्स स्मार्ट मॉडल की भव्य लॉन्चिंग आज कमिश्नरी ऑडिटोरियम कचहरी वाराणसी में आयोजित की गई। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
लॉन्चिंग कार्यक्रम में स्टेट हेड नितेश सचान, स्टेट सर्विस हेड प्रदीप कुमार एवं कैपिटल फाइनेंस हेड अंशुमन पांडेय एवं विवेक गंगवार एवं सेल्स सीनियर मैनेजर पुनीत साहू ने संयुक्त रूप से नए मॉडलों का अनावरण किया। कार्यक्रम में टेरिटरी मैनेजर मनीष त्रिपाठी, विशाल उपाध्याय, ओम प्रकाश यादव, सुनील यादव, विजयपाल यादव एवं सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान किसानों और डीलरों में नए मॉडलों को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। लॉन्चिंग के अवसर पर कुल 20 ट्रैक्टरों की बुकिंग दर्ज की गई, जो कंपनी के प्रति किसानों के विश्वास को दर्शाता है।
डिलीवरी की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि
सोनभद्र जिले में 4 ट्रैक्टर,
मिर्जापुर में 3 ट्रैक्टर,
कौशांबी में 3 ट्रैक्टर,
वाराणसी में 3 ट्रैक्टर तथा
गाजीपुर में 2 ट्रैक्टर की डिलीवरी की गई।
कंपनी अधिकारियों ने बताया कि 3032 एवं 3230 टीएक्स स्मार्ट मॉडल आधुनिक तकनीक, बेहतर माइलेज और उच्च कार्यक्षमता से लैस हैं, जो किसानों की उत्पादकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों एवं डीलरों ने नए मॉडलों की सराहना की और भविष्य में बेहतर सहयोग का विश्वास जताया।

Related posts