Varanasi UP…पांच दिवसीय अध्ययन यात्रा से लौटी जीजीआईसी की छात्राएं ।

पांच दिवसीय अध्ययन यात्रा से लौटी जीजीआईसी की छात्राएं ।

वाराणसी प्रधानाचार्य के कुशल नेतृत्व में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज वाराणसी का पांच दिवसीय एक्स्पोज़र विजिट कार्यक्रम 28 जनवरी 2026 से 01 फरवरी 2026सफलतापूर्वक संपन्न हो गया ।शैक्षिक भ्रमण का आरंभ 28 जनवरी 26 को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज वाराणसी से प्रधानाचार्य निशा यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।शैक्षिक भ्रमण हेतु आकादमिक योगदान के आधार पर 40 छात्रों का चयन किया गया था ।शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ,भारतीय कृषि संग्रहालय नई दिल्ली, राष्ट्रीय संग्रहालय ,राष्ट्रीय बाल उद्यान, प्रधानमंत्री संग्रहालय ,राष्ट्रपति संग्रहालय , आईआईटी दिल्ली का भ्रमण कर रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त की तथा इन संस्थाओं से संबंधित विभिन्न जानकारियां का अपनी डायरी में उल्लेख किया ।इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों को उच्च एवं स्तरीय शिक्षण संस्थानों के विभिन्न संकायों का भ्रमण कराकर प्रत्यक्ष अनुभव एवं उनमें अनुभवों से साक्षात्कार कराना रहा।शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों और कार्यक्रमों द्वारा मनोरंजन किया तथा साथ ही विभिन्न लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया। शैक्षिक भ्रमण का समापन होने पर अभिभावको द्वारा विद्यालय पहुंच कर सभी शिक्षकों व प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य निशा यादव जनपदीय सह प्रभारी सहित शैक्षिक भ्रमण को सफल बनाने में यात्रा प्रभारी मोनिका जायसवाल, सह यात्रा प्रभारी सुधा शर्मा का विशेष सहयोग रहा

Related posts