Varanasi UP…आईयूसीटीई में उच्च शिक्षा में पेडागॉजी नवाचार पर कार्यशाला का चौथा दिन संपन्न

आईयूसीटीई में उच्च शिक्षा में पेडागॉजी नवाचार पर कार्यशाला का चौथा दिन संपन्न।

वाराणसी अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई) में चल रही पाँच दिवसीय कार्यशाला “ट्रांसफॉर्मिंग पेडागॉजी इन हायर एजुकेशन” के चौथे दिन सामाजिक विज्ञान में पेडागॉजिकल नवाचार पर विचार-विमर्श हुआ।
प्रथम सत्र में डॉ. सोमू सिंह, बीएचयू ने सामाजिक विज्ञानों में आलोचनात्मक चिंतन और वास्तविक जीवन आधारित अधिगम की आवश्यकता पर बल दिया। द्वितीय सत्र में डॉ. ई. रामगणेश, बी.डी.यू., तमिलनाडु ने डिज़ाइन थिंकिंग, समूह चर्चा एवं प्रोजेक्ट आधारित अधिगम जैसे नवाचारों पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला में विभिन्न राज्यों से आए 40 से अधिक प्रतिभागी शामिल हैं। कार्यक्रम का संयोजन आईयूसीटीई के संकाय सदस्यों द्वारा किया जा रहा है।

Related posts