Varanasi UP…भुवनेश्वर नगर कॉलोनी में पत्रकार प्रेस परिषद द्वारा 17 नए सदस्यों को कार्ड वितरण।

भुवनेश्वर नगर कॉलोनी में पत्रकार प्रेस परिषद द्वारा 17 नए सदस्यों को कार्ड वितरण।

वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित भुवनेश्वर नगर कॉलोनी में पत्रकार प्रेस परिषद द्वारा कार्ड वितरण ।
कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े 17 नए सदस्यों को परिचय पत्र (कार्ड) वितरित किए गए।
संगठन विगत 25 वर्षों से पत्रकारों के हितों में निरंतर कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व में परिषद देशभर में सक्रिय रूप से कार्यरत है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना तथा समाज के हितों में सदैव तत्पर रहना है। वर्तमान में पूरे भारत में परिषद के लगभग 8000 सदस्य जुड़े हुए हैं।
कार्ड वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से वीके सिंह (मंडल अध्यक्ष, वाराणसी), धनंजय पांडे (मंडल प्रभारी), डॉ. ए.के. शुक्ला (जिला अध्यक्ष), ओमप्रकाश गिरी (मंडल उपाध्यक्ष), मनोज कुमार वर्मा (जिला सचिव), बृजेश पांडे (जिला प्रभारी) सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर विशेष जोर दिया गया।

Related posts