Varanasi UP…टेट की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का उग्र आंदोलन।

टेट की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का उग्र आंदोलन।

26 फरवरी को वाराणसी में विशाल प्रदर्शन की चेतावनी।

वाराणसी टेट की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के शिक्षकों ने आंदोलन तेज कर दिया है। जस्टिस फॉर टीचर्स हैशटैग को ट्रेंड नम्बर एक पर पहुंचाने के बाद 23 फरवरी को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।
आंदोलन का नेतृत्व कैलाशनाथ यादव, विनोद उपाध्याय, अमृता सिंह, ज्योति प्रकाश, सनत कुमार तथा रविंद्र यादव सहित अन्य शिक्षक नेताओं द्वारा किया गया। सभी बेसिक शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर सरकार के निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
यह आंदोलन टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के बैनर तले संचालित किया जा रहा है। संगठन के आह्वान पर 24 एवं 25 फरवरी को भी प्रदेशभर के शिक्षक ‘राष्ट्र निर्माता शिक्षक’ के रूप में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध जारी रखेंगे।
TFI के साथ-साथ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, महिला शिक्षक संघ तथा राष्ट्रीय शैक्षिक संघ संयुक्त रूप से टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
शिक्षक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार द्वारा उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 26 फरवरी को वाराणसी के शिक्षक सड़क पर उतरकर विशाल प्रदर्शन करेंगे तथा जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे।
शिक्षक नेताओं का कहना है कि टेट की अनिवार्यता से कार्यरत शिक्षकों के हित प्रभावित हो रहे हैं और इसे समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से शीघ्र वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की है।

Related posts