Varanasi UP..टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आज भी बांहों में काली पट्टी बांध कर जताया विरोध। सनत कुमार सिंह

टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आज भी बांहों में काली पट्टी बांध कर जताया विरोध। सनत कुमार सिंह

वाराणसी आर टी ई लागू होने से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों का टेट की अनिवार्यता के विरोध में 23,24 एवं 25 फ़रवरी को काली पट्टी बाँधकर विरोध प्रदर्शन का क्रम अनवरत आज भी जारी रहा . उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने कहा कि •20–25 वर्षों से सेवा दे रहे, सरकार द्वारा निर्धारित योग्यता के आधार पर चयनित शिक्षकों को आज फिर से परीक्षा के कटघरे में खड़ा करना न्याय नहीं,असंवेदनशीलता है।आज शिक्षक काली पट्टी बांध कर कार्य कर रहे.सरकार को जागना होगा। सनत कुमार सिंह सहित अनूप सिंह,राजेश सिंह,दरोगा सिंह,सांतेश्वर मिश्र,मनोज कुमार, राजकुमार,राजेंद्र राय,ललित सिंह,चंद्रावती शर्मा,प्रेमलता यादव,रीना सिंह,पुष्पा देवी, प्रियंका मंजरी आदि सहित हजारों शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध में शामिल हुए।

Related posts