Varanasi UP….लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में मंडल स्तर पर नई नियुक्तियां

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में मंडल स्तर पर नई नियुक्तियां।

तीन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी।

वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के दिशा-निर्देशानुसार एवं पार्टी की नीतियों में अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान तथा प्रदेश महासचिव/प्रभारी वाराणसी मंडल आशुतोष सिंह गहरवार के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। घोषणा के अनुसार
गुरु प्रसाद राणा को मंडल उपाध्यक्ष,
उत्कर्ष सैनी को मंडल महामंत्री,
संदीप सोनकर को मंडल सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त कई अन्य लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं नए सदस्यों पर पूर्ण विश्वास जताते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन के विस्तार एवं मजबूती में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश महासचिव/प्रभारी वाराणसी मंडल आशुतोष सिंह गहरवार तथा मंडल अध्यक्ष वाराणसी विशाल सिंह रघुवंशी व आशीष पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

Related posts