पुजारी राहुल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराया उद्घाटन
धारा लक्ष्य समाचार
सैय्यद जावेद कासिम
मिश्रित सीतापुर। फाल्गुन माह की प्रतिपदा तिथि से शुरू हुई विश्व विख्यात चौरासी कोसीय धार्मिक होली परिक्रमा मेला जनपद और गैर जनपद के दस बाहरी पड़ावों का भ्रमण तथा रैन बसेरा करता हुआ। आज महर्षि दधीचि की पौराणिक तपो भूमि मिश्रिख तीर्थ पर आ जाएगा । शनिवार को जनपद के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वरशरण सिंह व जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर द्वारा तहसील मुख्यालय के सामने स्थित मेला द्वार का फीता काट कर उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर महर्षि दधीचि मंदिर के पुजारी राहुल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इस मेले का उद्घाटन कराया । गाजे-बाजे ढोल नंगाडो के बीच विशाल आतिशबाजी के साथ धूम-धड़ाके से इस मेले का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। उद्घाटन के बाद सभी अतिथि पैदल शोभा यात्रा के रूप में सीताकुंड स्थित बनाएं गये पंडाल में पहुंचे। जहा सभी का पुष्प गुच्छ व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार में धार्मिक कार्यक्रमों को पुनः भव्य स्तर पर आयोजित करने का कार्य किया जा रहा है।जो पिछले कई वर्षों से अपनी पहचान के अनुसार आयोजित नही किए जा रहे थें।जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम को विधायक रामकृष्ण भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने भी संबोधित किया। जिसके बाद जिलाधिकारी नगर पालिका परिषद कार्यालय भी गए। जहा उनका स्वागत चेयरमैन सीमा भार्गव ने किया। मीडिया से बात करते हुए डीएम ने कहा कि परिक्रमा के दौरान सभी विभागों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। विशेष कर पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा को लेकर खास प्रबन्ध किए गए। पंच कोसी परिक्रमा में भी सभी इसी तरह जिम्मेदारी से अपना अहम योगदान देंगे।
ऐसा मुझे विश्वास है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनेन्द्र अवस्थी, एसडीएम अभिनव यादव,सीओ विशाल गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह,अजय भार्गव, रामगोपाल अवस्थी, विजय भार्गव, भास्कर मिश्रा, देवेश पांडेय, देवेंद्र नंद, वीपी यादव,कमलाकांत मिश्र सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व पत्रकार बंधु उपस्थित रहें।
संत महात्माओं ने डीएम का रोका रास्ता, समस्याओं से कराया अवगत,एक घंटे के अंदर समस्या का हुआ समाधान

जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर कार्यक्रम से जब लौट रहे थे,तभी मार्ग पर नागा साधुओं ने उन्हें रोककर बताया कि जिस स्थान पर वह अपना टिकासन लगातें है,वहा पानी और गंदगी का अंबार लगा है। जिम्मेदारों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है। डीएम ने तुरंत फोन से आदेश दिए कि समस्या का समाधान किया जाए। आधा घंटा बाद ही समस्या का समाधान होना शुरू हो गया। नगरपालिका का टैंकर व सफ़ाई कर्मी मौक़े पर पहुंचे और कार्य शुरू किया।

