Varanasi UP…काशी हिंदू विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: नवाचार आधारित शोध पर जोर

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: नवाचार आधारित शोध पर जोर

वाराणसी, 28 फरवरी 2026। विज्ञान संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित व्याख्यान में नवोन्मेषी अनुसंधान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को राष्ट्रीय प्रगति के लिए अनिवार्य बताया गया।
मुख्य वक्ता एन. सत्यामूर्ति ने भारतीय वैज्ञानिक परंपरा और आधुनिक शोध संस्थानों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान में टिके रहने के लिए नए विचार आवश्यक हैं। कुलपति अजित कुमार चतुर्वेदी ने वैज्ञानिक सोच को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग के आर. एन. खरवार को ‘उत्कृष्ट शोध सम्मान’ के लिए अभिनंदित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता के. एन. सिंह ने की।

Related posts