Lucknow UP: लखनऊ में इंसानियत की मिसाल: हजरतगंज के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह बने आश्रम के बेसहारों की मुस्कान

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

लखनऊ के लखनऊ में उस समय दिल छू लेने वाला दृश्य देखने को मिला, जब विक्रम सिंह ने मानवता की एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए उन लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी, जिन्हें समाज ने भुला दिया था।

यह पूरा कार्यक्रम मदर टेरेसा फाउंडेशन आश्रम में आयोजित हुआ।

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बढ़ाया सहारे का हाथ

हजरतगंज पुलिस के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह आश्रम पहुंचे, जहाँ वृद्ध, असहाय, परित्यक्त और मानसिक रूप से पीड़ित लोग रह रहे हैं।

उन्होंने सभी बुजुर्गों और बच्चों को मिठाई, नए कपड़े और फलों की टोकरी भेंट की। यह पल आश्रम में मौजूद हर व्यक्ति के लिए वर्षों बाद आई खुशियों जैसा था।

 

“आज पहली बार लगा कि कोई हमारा अपना है”-भावुक हुए वृद्ध और बच्चे

तोहफे पाते ही कई वृद्ध जन फूट-फूटकर रो पड़े।

अनाथ बच्चों ने भी खुशी से खिलखिलाकर इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का धन्यवाद किया।

कई लोगों ने कहा- “आज पहली बार लगा कि कोई हमारे बारे में सोचने वाला भी है… कोई हमारा अपना है।”

 

यह क्षण इतना भावुक था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

मानवता का ऐसा

Related posts