मिशन समाज सेवा द्वारा वृद्धा आश्रम में साड़ी वितरण, डंपी तिवारी बाबा ने निभाया वचन
काशी। मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशी के लाल एवं प्रसिद्ध समाजसेवी डंपी तिवारी बाबा द्वारा किया गया वचन पूर्ण करते हुए वृद्धा आश्रम में जरूरतमंद माताओं एवं बहनों को साड़ी वितरण किया गया।
इस अवसर पर डंपी तिवारी बाबा ने कहा कि समाज सेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है और जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने आश्रम में रह रही महिलाओं से संवाद कर उनका हालचाल जाना और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में चौकी इंचार्ज आशापुर मीनू सिंह, दुर्गेश उपाध्याय, विकास मौर्य, दुर्गेश पांडे सहित अन्य सहयोगीगण उपस्थित रहे। सभी ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।
आश्रम की माताओं एवं बहनों ने साड़ी वितरण कार्यक्रम के लिए मिशन समाज सेवा और डंपी तिवारी बाबा के प्रति आभार व्यक्त किया।

