Varanasi UP…सच्चा हुसैनी वह है जो हक़ और इंसाफ की राह में कुर्बानी देने को तैयार रहे: हसन मेहंदी।

सच्चा हुसैनी वह है जो हक़ और इंसाफ की राह में कुर्बानी देने को तैयार रहे: हसन मेहंदी।

वाराणसी: सच्चा हुसैनी वह है जो हक़ और इंसाफ की राह में कुर्बानी देने को तैयार रहे।
उक्त बातें रहबर-ए- मोअज़्ज़म आयतुल्लाह खामेंनई के शहादत पर गहरा दुख का इज़हार करते हुए वाराणसी महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव हसन मेंहदी कब्बन ने एक शोक संदेश में कहा कि कर्बला की सरजमीं पर दुनिया को उन्होंने यह सिखाया की हालात चाहे जैसे भी हो सच का साथ न छोड़े।अपने स्वार्थ के लिए सिद्धांतों से समझौता न करे, दीन, इंसानियत की हिफाज़त के लिए खड़े हो।
कर्बला का पैगाम कोई कहानी नहीं है, बल्कि हर दौर के लिए ज़िंदा सबक है ।जब भी दुनिया में जुल्म बढ़ेगा, हुसैनी किरदार की ज़रूरत महसूस होगी।
कब्बन ने कहा कि आजके दौर में कुछ शख्सियत ऐसी है जिनकी जिंदगी में हमें वहीं जुर्रत और इस्तीकामत दिखाई देती है ।
रहबर मोअज़्ज़म आयतुल्लाह ख़ामेंनई को उनके मानने वाले इसी हुसैनी उसूलों पर क़ायम शख्सियत के रूप में देखते है।
उनकी जिंदगी का पैगाम यह रहा कि दुश्मन के दबाव, पाबंदियों, साजिशों के बावजूद अपने मकसद और उसूलों से पीछे ना हटो।
कब्बन ने कहा कि आज ज़रूरत इस बात की हम अपने अन्दर हुसैनी जज़्बा पैदा करे।हम मुसलमानों की खिदमत में अपनी गहरी सहानुभूति और दर्द का इज़हार करते हैं ।

Related posts