द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया द्वारा सीए फाइनल जनवरी 2026 का परिणाम घोषित।
वाराणसी के 44 अभ्यर्थी सफल, 4 ने दोनों ग्रुप में एक साथ हासिल की सफलता।
नई दिल्ली/वाराणसी, द iइंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडियाnstitute (आईसीएआई), नई दिल्ली द्वारा सोमवार, 02 मार्च 2026 को सीए फाइनल जनवरी 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। वाराणसी से इस परीक्षा में कुल 238 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए, जिनमें से 44 अभ्यर्थियों ने सफलता अर्जित की। इनमें से 4 छात्र-छात्राओं ने दोनों ग्रुप एक साथ उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव प्राप्त किया। वाराणसी के अभिनव टिबेरवाल ने सर्वाधिक 326 अंक प्राप्त कर शहर में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त तनुश्री अग्रहरी, क्षितिज वर्मा, शोभित पांडेय, सुगंधा रोड़ा एवं दिशा गुप्ता ने भी सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार एवं शहर का नाम रोशन किया। शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी, सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष एवं सिकासा अध्यक्ष सीए नमन कपूर, कार्यकारिणी सदस्य सीए श्रीप्रकाश पांडेय तथा पूर्व अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शाखा पदाधिकारियों ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण एवं अनुशासन का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

