Varanasi UP…काशी विश्वनाथ मंदिर में केंद्रीय मंत्री राम कृपालु यादव ने किया विधिवत दर्शन-पूजन।

काशी विश्वनाथ मंदिर में केंद्रीय मंत्री राम कृपालु यादव ने किया विधिवत दर्शन-पूजन।

वाराणसी। भारत सरकार के मंत्री राम कृपालु यादव ने आज वाराणसी स्थित विश्वप्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर चेयरमैन विधायक मनोज यादव तथा काशी विश्वनाथ दल के प्रमुख एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जंत्रलेश्वर यादव भी उनके साथ उपस्थित रहे।
मंत्री यादव ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई।
इस दौरान काशी विश्वनाथ दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। दर्शन-पूजन के उपरांत सभी ने समाज में आपसी सौहार्द एवं विकास की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

Related posts