Varanasi UP…आगरा में जश्न: अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

आगरा में जश्न: अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

आगरा। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में जिला आगरा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर लड्डू वितरित किए और जश्न मनाया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता ब्रज प्रांत कार्यालय पर जुटे, जहां ढोल-नगाड़ों की थाप पर नारेबाज़ी की गई और मिठाइयाँ बांटी गईं।

ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी ने कहा कि यह फैसला सत्य की जीत और न्याय व्यवस्था पर जनता के विश्वास को मजबूत करने वाला है। उन्होंने इसे ईमानदार राजनीति की जीत बताते हुए कहा कि जनता की आवाज़ को दबाने के प्रयास अंततः असफल होते हैं।

जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने इस अवसर पर कहा कि यह फैसला न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए बल्कि उन लाखों लोगों के लिए राहत का संदेश है जो पारदर्शी और जवाबदेह राजनीति की उम्मीद रखते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने हमेशा सच्चाई का साथ दिया है और आगे भी देगी। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और आतिशबाज़ी कर उत्साह व्यक्त किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह समय संगठन को और मज़बूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को तेज़ करने का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों, शिक्षा-स्वास्थ्य के मॉडल और जनसेवा के कार्यों को बताएं। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य देश में स्वच्छ राजनीति को बढ़ावा देना और आम नागरिक को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत यादव, रमजान अब्बास, शैलेंद्र गायत्री, अश्वनी शर्मा साईं, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, कलुआ राम,ताजुद्दीन खान, संजय भारती, ललित साहनी, तरुण भार्गव, प्रीतिश चंद्र वाघे, रितेश हैरिसन आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related posts