ए के इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन।
वाराणसी हिमांशु कुशवाहा (सीएमडी, ए के इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप) द्वारा होली के पावन अवसर पर चांदमारी स्थित क्राइस्ट नगर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंग, उत्साह और आपसी सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन इलाहाबाद में बड़े ही धूमधाम से किया गया था। इस वर्ष भी आयोजन को उसी भव्यता के साथ संपन्न किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों और शहरों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समारोह में जौनपुर, झारखंड, मध्य प्रदेश एवं वाराणसी सहित आठ कार्यालयों से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोनल शर्मा, सचिन कुशवाहा, सुनील उपाध्याय एवं रितेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कंपनी की ओर से विशेष होली ऑफर की भी घोषणा की गई। एक लाख रुपये में 1000 स्क्वायर फीट का विशेष प्लॉट ऑफर प्रस्तुत किया गया, जिसे लेकर उपस्थित लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
समारोह के अंत में हिमांशु कुशवाहा ने काशीवासियों एवं समस्त देशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

