स्वावलंबी महिला व्यापार संगठन द्वारा आयोजित भव्य भव्य होली मिलन समारोह संपन्न ।”
वाराणसी आज स्वावलंबी महिला व्यापार संगठन द्वारा ‘भव्य होली मिलन समारोह सिद्ध गिरी बाग स्थित होटल ‘हरी विलास एंक्लेव में संपन्न हुआ। प्रारंभ में मुख्य अतिथि डॉक्टर मधुमिता भट्टाचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर संगीत एवं मंच कला संकाय काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी) ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापिका / अध्यक्ष डॉक्टर सरिता त्रिपाठी व संचालन कंचन यादव तथा धन्यवाद डॉ शीला चौधरी ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मांडवी, श्रुति सेठ, शांभवी, श्रुति जयसवाल ने गणेश वंदना पर अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने नृत्य, होली गीत, मिमिक्री, व गेम की अद्भुत प्रस्तुति की डॉ० ममता टंडन ने कत्थक नृत्य कर समारोह में चार चांद लगाया साथ ही कुसुम यादव ने-लाली लगाई लेली होलियाना गीत, मधु ने रंग बरसे भीगे चुनरिया, रितु मिश्रा ने… खेलन क्यों न जाए होली में रसिया, साक्षी सर्राफ ने होली आई रे होली, आदि प्रस्तुति कर कार्यक्रम को यादगार बनाया। रागिनी तिवारी ने- मिमिक्री और ज्योति गुप्ता ने होलियाना गेम के माध्यम से कार्यक्रम को मनोरंजनात्मक बना दिया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजनी शर्मा, ज्योत्सना, वीणा, अंजलि, रेखा, रचना, वंदना, बीना, डॉ० राखी गुप्ता,, मंजू, सविता, अनुषी, रोशनी, प्रीति, अर्चना, कंचन, प्रियांशु, जूली, सोनी, गोदावरी, शशि, सीमा, सुनीता, विमला, प्रतिमा, रामा, बीना, मृणालिनी, नीलम, नीतू, सुमन, नीरू, नूतन, तनु, मीनाक्षी, पूनम, तनु, अंजना, सुषमा मधुलिका, मीना, मीनाक्षी, आदि बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।

