Bareli Uttar Pradesh: गौ रक्षा परिषद प्रभारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी फतेहगंज पश्चिमी थाने में FIR दर्ज, आरोपी की तलाश शुरू

रिपोर्ट, भूपेंद्र शर्मा बरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र

भाजपा नेता सुशील पटेल लंबरदार ने क्षेत्रवासीयों को दी होली पर बधाई शुभकामनाएं

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के टिटौली गांव मैं अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के प्रदेश शहर प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक व्यक्ति ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है इस मामले में आज फतेहगंज पश्चिमी थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है यह घटना तब सामने आई जब बीते कल जितेंद्र श्रीवास्तव पुलिस प्रशासन के साथ ग्राम टिटौली पहुंचे थे इस दौरान बरेली के एसपी मुकेश चंद्र मिश्रा और फतेहगंज थाने के इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ क्षेत्र का जायजा ले रहे थे।

अजय पाल नामक व्यक्ति ने जितेंद्र श्रीवास्तव की फेसबुक पोस्ट पर यह अभद्र टिप्पणी की आरोपी अजय पाल जामुनिया जागीर थाना शेरगढ़ का निवासी बताया जा रहा है टिप्पणी में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था जितेंद्र श्रीवास्तव ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए फतेहगंज पश्चिमी थाने में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई और प्रभारी निरीक्षक प्रयागराज सिंह से आरोपी अजय पाल के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का अनुरोध किया फतेहगंज पश्चिमी इंस्पेक्टर प्रयागराज सिंह ने शेरगढ़ थाने से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए ।

शेरगढ़ इंस्पेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts