Varanasi UP…7 मार्च को ढखवा बाजार में होगा जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का आगमन।

7 मार्च को ढखवा बाजार में होगा जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का आगमन।

गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा के अंतर्गत पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का आगमन 7 मार्च को दोपहर 1 बजे ढखवा बाजार में होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शंकराचार्य जी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
यह जानकारी पट्टी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शंकराचार्य जी के प्रतिनिधि देवेन्द्र पाण्डेय “गोपजी” ने दी। उन्होंने बताया कि गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा के माध्यम से समाज में गौ संरक्षण और सनातन धर्म के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा सक्षम सिंह योगी तथा संगठन के महामंत्री हर्ष मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Related posts