हैहयवंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन।

वाराणसी। श्री हैहयवंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा, वाराणसी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोग अपने परिवार सहित बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ होली की शुभकामनाएँ साझा कीं।
कार्यक्रम के दूसरे दिन वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार समाज के सदस्यों द्वारा दुर्गाकुंड स्थित कुष्मांडा देवी का श्रृंगार एवं विधि-विधान से पूजन किया गया। पूजन के उपरांत उपस्थित लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर समाज के संरक्षक, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, चुनाव अधिकारी सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।


