Varanasi UP…24 घंटे में अपहृत नाबालिग बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

24 घंटे में अपहृत नाबालिग बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

वाराणसी। थाना कपसेठी पुलिस ने अपहरण की घटना का सफल अनावरण करते हुए 24 घंटे के भीतर अपहृत नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त गोमती जोन, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम अपहृत बालिका की बरामदगी और आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को दोपहर करीब 2:10 बजे भीषमपुर स्थित परमहंस आश्रम के सामने से थाना कपसेठी में दर्ज मुकदमा संख्या 34/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपी मजनू उर्फ रितेश (19) पुत्र राकेश निवासी ग्राम शंहशाहपुर थाना राजातालाब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृता नाबालिग लड़की (काल्पनिक नाम गुड़िया), उम्र लगभग 15 वर्ष, निवासी कपसेठी वाराणसी को सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया तथा आरोपी के पिता को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई।
पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया है। वहीं बरामद नाबालिग को महिला हेल्पडेस्क पर महिला आरक्षी अंजू प्रथम की निगरानी में रखा गया है और परिजनों को सूचना देकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम, उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक करुणा सागर तिवारी तथा महिला आरक्षी अंजू प्रथम शामिल रहीं।

Related posts