शिवपुर उद्योग व्यापार मंडल का रंगारंग होली मिलन समारोह आयोजित

वाराणसी। शिवपुर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शनिवार को शिवपुर स्थित सांझा चूल्हा के सुंदर लॉन में रंगारंग होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद विभिन्न कवियों ने अपनी कविताओं, व्यंग्य और हास्य प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
कवियों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर रोचक अंदाज में अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिससे उपस्थित दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे। इस अवसर पर डॉ. बृज विशाल, पुनम श्रीवास्तव, नागेश शांडिल्य, मंयक बनारसी तथा शफीक रंगरेज (मुंबई) सहित अन्य कवियों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को खूब गुदगुदाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक पुरुषोत्तम जालान ने की। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मनोज केशरी, महामंत्री महेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष श्रवण पोद्दार, सरक्षक मंडल डॉ. मधुर जायसवाल, श्री प्रकाश जायसवाल, मदन शंकर गुप्ता, उपाध्यक्ष रमेश केशरी, सुशील केशरी, हेमंत गुप्ता, नंदलाल केशरी नारायण केसरी संजय विश्वकर्मा सिद्धार्थ शंकर जयसवाल जायसवाल शिप्रा अग्रवाल और मीडिया प्रभारी रवि प्रकाश वाजपेयी, आनंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद सभी ने स्वादिष्ट चाट और ठंडई का आनंद लिया तथा एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


