Varanasi UP…माथुरवैश्य शाखा सभा वाराणसी का होली मिलन समारोह सम्पन्न।

माथुरवैश्य शाखा सभा वाराणसी का होली मिलन समारोह सम्पन्न।

वाराणसी। माथुरवैश्य शाखा सभा वाराणसी द्वारा वर्ष 2026 का होली मिलन समारोह रविवार (8 मार्च) को सायं 4 बजे से कन्हैया लाल गुप्ता स्मृति भवन, रथयात्रा में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशोक कुमार गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि सुनील गुप्ता रहे। अतिथि मंडल प्रमुख एवं निवर्तमान महिला मंडल अध्यक्ष शालिनी सुनील गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक सदस्य गनेसी लाल, श्री हरसहाय जी एवं गणेश भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर ईश वंदना के साथ किया गया। संस्था के शहर अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता (विशेश्वरगंज) ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मृति-चिह्न भेंट किया। इसके बाद आर्केस्ट्रा और संगीतकारों द्वारा प्रस्तुत होली गीतों और फिल्मी गीतों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गुलाब, केसर और मेवा से युक्त ठंडाई ने भी समां बांध दिया। इस दौरान माथुरवैश्य शाखा सभा के पदाधिकारियों, संरक्षण मंडल एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही महिला मंडल और सेवा दल के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील गुप्ता, संजय गुप्ता (पार्वती नगर), सुबोध गुप्ता और अजय गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। रंगारंग कार्यक्रम और ठंडाई के साथ गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेली गई, जिसमें लगभग 300 लोगों ने भागीदारी की।
कार्यक्रम में दिलीप गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, सुमित गुप्ता, उमेश गुप्ता (कोष निरीक्षक), गौरव गुप्ता (उपमंत्री), राकेश गुप्ता (कोषाध्यक्ष), अंजय गुप्ता (उपाध्यक्ष), स्मिता गुप्ता (अध्यक्ष महिला मंडल), अलका गुप्ता, संगीता गुप्ता, पायल गुप्ता, रेखा गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजेश गुप्ता (मुगलसराय) एवं विवेक सोनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के महामंत्री मयंक सोनी ने किया। अंत में सभी को स्वरुचि भोज के लिए आमंत्रित करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related posts