सुधाकर महिला कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर जन जागरूकता अभियान ।

वाराणसी सुधाकर महिला पी०जी० कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में तृतीय एक दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें महिलाओं के लिए चलाए गए सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई डॉ० मनोरमा तिवारी, द्वितीय इकाई डॉ. शालिनी मिश्रा, तृतीय इकाई डॉ० पूजा सिंह के नेतृत्व में रैली अपने-अपने चिन्हित ग्राम में दौलतपुर मलिन बस्ती एवं लालपुर मलिन बस्ती की तरफ निकली। वहां पहुंचकर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। जैसे महिला शक्ति केन्द्र योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की योजनाएं, महिला उद्यमिता निधि योजना एवं इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और नारी शक्ति वंदन अभियान इत्यादि जैसी प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई। और इसके उद्देश्य के बारे में बताया गया कि यह योजनाएं लैगिंग समानता, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक आत्म निर्भरता को बढ़ावा देती है। इसलिए आप लोग इसका लाभ उठाइए। इस अवसर पर सभी स्वयं सेविकाओं ने बड़े उत्साह पूर्वक योजनाओं के बारे में समझाया। चेयरमैन डॉ. प्रभु नारायण दूबे एवं प्राचार्य डॉ० अशोक कुमार पाण्डेय ने रैली को महाविद्यालय से हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर निदेशक श्री आशीर्वाद दूबे, तकनीकी निदेशक श्री आयुष्मान दूबे, प्रशासनिक निदेशक श्री कीर्तिमान दूबे, डॉ० श्याम सुन्दर मिश्रा, डॉ० प्रवीण तिवारी, डॉ० राजकुमार श्रीवास्तव एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।


