धारा लक्ष्य समाचार पत्र
लखनऊ। उत्तराखंड़ महापरिषद का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पहाड़ी संस्कृति के साथ रंगारंग कार्यक्रम का भी लोगों नें लुफ्त उठाया। समारोह के मुख्यअतिथि नंदन सिंह बोरा थे।

राजधानी के कुर्मांचल नगर स्थित रामलीला मैदान में हर वर्ष की तरह इस बार भी होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। एक तरफ महिलाएं जहां अपनी परंपरागत पोशाक में नजर आयीं तो वहीं पुरुष भी पहाड़ी वेशभूषा में एक दूसरे को गुलाल लगा कर अभिवादन करते नजर आए। महिलाओं नें होली पर परंपरागत लोकगीत गा कर समारोह को और भी मनभावन बना दिया। समारोह के आखिर में सभी लोगों को भोजन कराया गया।
नंदन सिंह बोरा नें मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से रंग किसी भी चीज को अपना लेता है और वक्ती तौर पर अपनी छाप बना लेता है ठीक उसी तरह हमें भी आपस में अपने प्रेम व्यवहार से एक दूसरे को अपना समझना चाहिए। प्यार और सौहाद्र ही व्यक्ति का व्यक्तित्व झलकता है।

परिषद के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत नें इस अवसर पर अपने उदबोधन में उपस्थिति लोगों का धन्यवाद दिया और कहा कि होली ही एक ऐसा त्योहार है जिसमें आपसी सौहाद्र की भावना झलकती है।
महासचिव भारत सिंह बिष्ट नें कहा कि हमें समाज में एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए क्यूकि समाज में एकता ही सबसे बड़ी ताकत है।
समारोह में मुख्य रूप से रामलीला समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह अधिकारी, महामंत्री बिपिन सिंह, नवीन चौधरी, पंकज खर्कवाल, विनोद सनवाल, अशोक नेगी सहित सैकड़ों लोगों नें भाग लिया।

