Varanasi UP…पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन वाराणसी मंडल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने महिला सदस्यों का किया सम्मान ।

पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन वाराणसी मंडल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने महिला सदस्यों का किया सम्मान ।

वाराणसी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन वाराणसी मंडल द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ कार्यालय के प्रांगण में सांयकाल 4:00 बजे से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर अपने महिला सदस्यों एवं कार्यक्रम में अपने परिवार के साथ आए सदस्यों की महिलाओं को अंग वस्त्रम भेंट करके सम्मानित किया गया तथा एसोसिएशन की तरफ से एक-एक बैग भी दी गई । इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को एवं इस वर्ष 2026 की मुख्य थीम को बताते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और कहा कि आज के दिन हम अपने एसोसिएशन के महिला सदस्यों का संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और उनके महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करते हुए उनकी सराहना भी करता हूँ और हमें उन पर गर्व है । तत्पश्चात “भारत पेंशनर्स समाज” नई दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष अमिय रमण जी के द्वारा इस अवसर पर भेजे गए हार्दिक बधाई एवं उनके संदेश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा के द्वारा पढ़कर सुनाया गया, जिसकी सभी ने तारीफ की । इस कार्यक्रम में प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने महिला सदस्यों को उन्हें फैमिली पेंशन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ भी दीं । इस सम्मान समारोह में महिला सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किएँ एवं भजन भी सुनाएँ । समारोह में सभी ने गीत-संगीत का आनंद लेते हुए अल्पाहार भी किया तथा एक दूसरे को होली की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं । इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी गणों के साथ-साथ काफी संख्या में सदस्य भी उपस्थित रहें । कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री ए. के. पाठक के द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव के द्वारा किया गया ।

Related posts