Varanasi UP….23 मार्च को ‘वंदे मातरम चौक’ घोषित करने की मांग को लेकर डीएम को दिया जाएगा ज्ञापन: भिखारी प्रजापति

23 मार्च को ‘वंदे मातरम चौक’ घोषित करने की मांग को लेकर डीएम को दिया जाएगा ज्ञापन: भिखारी प्रजापति

वाराणसी में विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की वर्चुअल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी जिला इकाइयां जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर किसी व्यस्त चौक को “वंदे मातरम चौक” घोषित करने की मांग करेंगी। उन्होंने कहा कि चौक को शहीदों के चित्र, वंदे मातरम गीत की पट्टिका, भारत माता के चित्र और तिरंगे से सजाकर जिले का सबसे खूबसूरत चौक बनाया जाएगा। बैठक में सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। साथ ही वाराणसी में मार्च माह के तीन प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

Related posts