Varanasi UP…अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन।

वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब बनारस 312 की ओर से डॉ. चंद्रा नर्सिंग होम में निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्लब की अध्यक्षा सुषमा सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई।
शिविर के दौरान महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक भी किया गया और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुसुम चंद्रा एवं डॉ. स्मिता चंद्रा ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जांच की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
यह आयोजन चंद्रा नर्सिंग होम, नाटी इमली में किया गया, जिसमें इनर व्हील क्लब बनारस 312 की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना और समय रहते जांच के लिए प्रेरित करना था।

Related posts