Varanasi UP…बजरंग स्पोर्टिंग क्लब द्वारा होली मिलन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न।

बजरंग स्पोर्टिंग क्लब द्वारा होली मिलन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न।

वाराणसी बजरंग स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित होली मिलन समारोह दिनांक 8 मार्च को शाम 4 बजे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिकों ने भाग लेकर इसे यादगार बना दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी आयोजकों ने क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग, प्रेम और सहभागिता से यह आयोजन अत्यंत सफल और यादगार बन सका।
मुख्य आयोजक:विकास सोनकर – Founder & President (USKAI) विशाल सोनकर – संरक्षक महेश कनोजिया – मैनेजर
आयोजन समिति: प्रथमेश कुमार मिश्रा अध्यक्ष अंश सिंह कोषाध्यक्ष
ऋषि रघुवंशी उपाध्यक्ष,रुद्र सोनकर सचिव,अविनाश कुमार – महासचिव
आयुष सोनकर – महामंत्री
इस अवसर पर डॉ. राजेश सोनकर, कृष्णानंद पांडे, ओमकार मिश्रा, सक्सेना जी, मनीलाल यादव, कृपा सिंह, विजयी सिंह, रामदुलार सिंह, अरुण सिंह सहित कॉलोनी के सभी माताओं, बहनों और भाइयों का विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों ने सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही।

Related posts